जब भी मैं रेलवे स्टेशन जाती ठहर जाती रेल की पटरियों पर मेरी नज़र ये पटरियां दो बिछुड़े हुए को मिलाती मुसाफिरों को भी एक जगह से दूसरी जगह पहुचाती लेकिन खुद कभी नहीं मिलती कुछ ऐसा ही है मेरा जीवन हम साथ तो चलते है पर कभी मिलते नहीं !
जिस तरह मयूर काली घटाओ को देख कूकने लगते है प्रेमिका बारिश की फुहारों से अपने तनमन को भिगोने लगती है नववधू अपने पति के जल्द घर लौटने की राह तकने लगती है उसी तरह बारिश धरती की प्यास बुझाने के लिए खुद को मिटा देती है और समां जाती है धरती के गर्भ में इस उम्मीद से कि एक बार फिर बादल उसे अपनी आगोश में लेगा और रिमझिम फुहारों के रूप में धरती पर बरसा देगा
मेरी आँखों में आंसू है मगर आंसू ख़ुशी के है खुद को खोकर तुझको पाया ये रिश्ते जिंदगी है हमे यूँ न भूल सकोगे तुम जा भी न सकोगे यूँ हमसे दूर तुम पता नहीं तुझको हमदम मेरे वक़्त के इन फासलों से दिल और भी करीब होता है
जब कोई नहीं होता साथ मेरे वो मेरे साथ होती है सिसकती खामोश रातो में मुझे ढडांस बंधा जाती है दिल कि गेहरइयो में बना ली है जगह उसने जीवन भर साथ निभाने कि कसमे भी खाई है जी हाँ वो और कोई नहीं सिर्फ तुम, सिर्फ तुम, सिर्फ तुम हो मेरी तन्हाई