Saturday, August 28, 2010

आंसू


मैं भरता हूँ

आता हूँ और गिर जाता हूँ

कोई मिटा देता है मुझे

हाथ या फिर किसी कपडे से

या फिर खुद ही सूख जाता हूँ

फिर फिर न आने की हिदायत भी देता है कोई मुझे

लेकिन मेरी नियति ही कुछ ऐसी है

आना, भरना , छलकना

मिटा देना या फिर खुद ही मिट जाना

जी हा मैं आंसू हूँ !

Tuesday, August 3, 2010

मेरी बेटी मिष्टी झूले का आनंद लेते हुए

Wednesday, June 16, 2010

ख्वाइश


थक गयी हूँ बहुत मैं

तुम्हारे सहारे की मुझको जरूरत है

बना लो मुझको अपना तुम

यही मेरी खवाइश है

अपना न बना सको

तो कोई बात नहीं

समां जाओ मुझमे

सिमटा लो अपने अन्दर

जकड लो अपनी बाँहो में

यही मेरी गुजारिश है

और यही मेरी खवाइश है

Monday, June 14, 2010

वो प्यार है


सुबह उठ के आँखे खोलने से पहेले

जिसका चेहरा देखने की इच्छा हो वो प्यार है

मंदिर में दर्शन करते वक़्त किसी के

पास खड़े होने का एहसास हो वो प्यार है

पूरे दिन की थकान जिसके साथ बेठने की

कल्पना से ही दूर हो जाये वो प्यार है

सर किसी कि गोद में रख कर लगे की

मन हल्का हो गया वो प्यार है

लाख कोशिश करके भी

जिस से नफरत न कर सके दिल

और न ही भूल सके वो प्यार है

(ये मैंने नहीं ओशो ने कहा है, जो सच में जिंदगी का आइना है )

Sunday, June 13, 2010

यादो के झरोके


उस दिन तुमने और मैंने

पहली बार देखी थी बर्फ गिरते हुए

रुई के फाहे भर लेना चहाती थी मैं अपनी मुट्टी में

मैं समेट लेना चहाती थी इन लम्हों को

हमेशा के लिए अपने दामन में

और तुम मेरी ख़ुशी को

अपनी बाहों में भर लेना चहाते थे

चहाते थे तुम कि मैं पहेली स्त्री बनू

जो इन बर्फ रुपी फाहों पर

तुमसे भी पहेले चलू

तुम्हारी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए

तुम्हारा हाथ छोड़ कर मैं चल पड़ी थी

प्रकीती के इस अद्भुत नज़ारे पर

लेकिन एक बार फिर मैं जीना चाह्ह्ती हूँ

उस पल को

तुम्हारा हाथ थम कर चलना

चहाती हूँ उन रुई के फाहों पर

Thursday, May 20, 2010

सिर्फ तुम्हारे लिए, तुम्हारे साथ


जब पहली बार मैं

तुम्हारे साथ चली थी गीली रेत पर

मेरी आँखों के सामने था

अथाह समुद्र और उफनती हुई लहेरे

उस पल मिल गया था मुझे सब कुछ और

सिमट गई थी मेरी जिंदगी तुम्हारे इर्दगिर्द

एक बार फिर चलना चाहती हूँ

मैं उसी गीली रेत पर तुम्हारे साथ

और महसुस करना चाहती हूँ तुम्हारी छुअन के स्पर्श को

देखना चाहती हूँ मेरे चहेरे की ख़ुशी तुम्हारे चहेरे पर

कि कितनी खुश हूँ मैं

Tuesday, March 9, 2010

महिला आरक्षण क्यों ?

महिला आरक्षण क्यों ?
आज सुबह जब मैं एक बस मैं सफ़र कर रही थी तो थोडा आगे जाने पर एक स्टैंड से इक बीमार औरत बस में छड़ी
उसकी उम्र कोई ५० या ५५ रही होगी शरीरसे तो वह ठीक ठाक दिख रही थी लेकिन थी वो बीमार ही उसको देखकर ऐसा लग रहा था कि वो अभी अभी किसी बड़े सदमे से गुजरी है उसके सर के बाल मुंडे हुए बाल बता रहे थे कि हाल ही में वो विधवा हुई है उसके वैव्धे कि पीड़ा उसके चेहरे पर साफ़ देखि जा सकती थी उस औरत कि सूरत और बीमार हालत को देखते हुए कंडक्टर ने अगली सीट पर ही बटेएक युवा लड़के से कहा इस महिला को सीट दे दो कान में हेड फ़ोन लगाए गाना सुनते हुए इस नवयुवक ने पहेल तो कंडक्टर कि बात सुनी ही नहीं जब उसने फिर कहा तो कानो से हेअत फ़ोन कि तार निकलता हुआ बोला कि यह तो लडिस सीट नहीं है कंडक्टर ने कहा कि यह तो में जानता हु लेकिन यह महिला बीमार है उसने कंडक्टर कि बातो को अनसुना करते हुए कानो में एक बार फिर हेड फ़ोन तारे ठुस्ता हुआ गाने सुनने में मस्त हो गया वहबीमार औरत कड़ी रही कंडक्टर के बगल में खड़ी मैं यह सब देख रही थी मैंने कंडक्टर सीट पर अपना भरी भरकम बैग रखा हुआ था उसे उठाते हुए मैंने उस पीड़ित महिला को भेटने लिए कहा खेर उस पीड़ित महिला को तो सीट मिल गयी लेकिन मेरे दिमाग मैं कई सवाल झनझना रहे थे और कंडक्टर भी बडबडा रहा था यह है आज का युवा जो किसी बीमार औरत का भी लिहाज़ नहीं करता मैं भी मन में कई सवालो के साथ आगे बढगयी और अगले स्टैंड पर उतरने कि तयारी करने लगी यह घटना ८ मार्च २०१० कि है जिसे पूरा संसार विश्व महिला दिवस के रूप में मनाता है और इसी दिन संसद में महिलाओ को ३३ प्रतिशत आरक्षण दिय जाने भेष भी चल रही थी बात यहाँ यह उटती है कि हमारे देश का यूथ आज जब बीमार और उम्रदराज़ औरत औरत को कुछ देर के लिए भेटने के लिए सीट नहीं दे सकता तो संसद में ३३ प्रतिशत आरक्षण देकर क्या होगा ?
बात सिर्फ यही ख़तम नहीं हो जाती मैं पूछना छाती हूँ कि संसद में महिलाओ को आरक्षण मिल भी जाये तो उससे क्या होने वाला है संसद में महिलाओ को आरक्षण देने से पहेल जरूरत है कि आज कि युवा पीड़ी के मन में महिलाओ के प्रति आदर भाव पैदा किया जाये
सवाल यह भी है कि आज हमारे युवा अपनी संस्कृति और तहज़ीब भूल गए है वे भूल गए है कि कभी इस बस में उनकी माँ बेहें भी सफ़र करती होंगी उनके साथ कोई ऐसा व्यावार करेगा तो उनको कैसा लगेगा ?